देश

national

आज से नहीं पड़ेंगे जीएसटी के सर्वे छापे

الأربعاء، 14 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज : आज प्रयाग व्यापार मंडल के नेतृत्व में प्रयागराज के सभी संगठन के द्वारा इंदिरा भवन के जीएसटी कार्यालय में वृद्ध रूप से घेराव किया गया। और अधिकारियों से कहा गया की अगर इसको तत्काल न रोका गया तो प्रयागराज बंद करवाया जायेगा। जहा भी सर्वे छापे डाले जाएंगे, प्रयाग व्यापार मंडल उनके सामने आ कर इसका विरोध करेगा और कोई कार्यवाही नहीं होने देगा।ग्रेड 1 के अधिकारी श्री प्रदीप यादव , ने आश्वासन दिया की आज से प्रयागराज में कही भी सर्वे छापे नहीं होंगे।वही प्रयाग व्यापार मंडल के सभी सहयोगी ने ताली बजा कर इसका स्वागत किया , सभी व्यापारियों से निवेदन है की सभी व्यापारी निर्भीक हो कर दुकानें खोले ,आज से कोई भी सर्वे छापे नहीं होंगे।प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री विजय अरोरा, प्रांतीय व नगर अध्यक्ष श्रीमती अनिता जयसवाल,  महामंत्री श्री सोहेल अहमद ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील खरबंदा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा चावला,जिला महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन , सभी ने नगर के व्यापारियों का धन्यवाद दिया , सभी ने कहा की एकता का ऊंचा परचम लहराया।  इरशाद उल्ला व्यापारी नेता ने ये सारी जानकारी दी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'