देश

national

खाद के लिए किसान परेशान,गोदाम में ताला लगाकर जिम्मेदार गायब,किसानों में आक्रोश

الجمعة، 16 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र में इन दिनों खाद के लिए किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों को खाद लेने के लिए कुछ घंटे नहीं बल्कि कई दिन तक नंबर लगाना पड़ता है। क्योंकि इन दिनों रवि की फसल बुवाई के लिए सभी किसानों को खाद की सख्त से सख्त आवश्यकता है इसलिए दूर दराज से किसान सोसायटियों में खाद के लिए पहुंच रहे हैं। सिराथू तहसील क्षेत्र के डोरमा गांव में स्थित पीसीएफ गोदाम में शुक्रवार को ताला लटकता हुआ मिला। यहां सुबह 8 बजे से ही तीन दर्जन से अधिक किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। वह गोदाम के शटर में लगे ताले को निहारते रहे, किंतु आधा से ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी शटर का ताला नहीं खुल सका। हिसामपुर माढ़ों गांव के रहने वाले स्वामी दयाल ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने आधार कार्ड जमा कर नंबर लगा दिया था। उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया था। किंतु जब वह शुक्रवार को गोदाम आए तो ताला लटकता हुआ मिला। इससे वह निराश होकर दोपहर 12 बजे के बाद अपने घर बैरंग लौट रहे हैं। इसी तरह अझुहा के रहने वाले अमित यादव ने बताया कि उन्होंने भी आधार कार्ड दो दिन पहले से जमा कर रखा है। उन्हें शुक्रवार को खाद मिलने की उम्मीद थी, किंतु शुक्रवार को भी गोदाम में ताला लटकता हुआ मिला। यहां कर्मचारी नदारद रहे। शुक्रवार को डोरमा गांव में स्थित पीसीएफ गोदाम में खाद लेने अजुहा से आए छोटू यादव ने कहा कि वह पिछले चार-पांच दिन से सारा काम छोड़ गोदाम का चक्कर काट रहे हैं किंतु उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि अधिकारी आपस में मिलकर खाद को बांट लेते हैं जिसकी वजह से हम लोगों को खाद नहीं मिल पा रही है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'