देश

national

डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण के प्रगति का लिया जायजा

الثلاثاء، 6 ديسمبر 2022

/ by Today Warta




राकेश केसरी

लेबरों की संख्या और बढ़ाकर निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने आज निमार्णाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एकेडमिक बिल्डिंग, गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि के निर्माण की प्रगति की निरीक्षण के दौरान कहा कि तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए लेबरों की संख्या और बढ़ायी जाय। उन्होंने टाइल्स लगाने आदि का कार्य भी शीघ्र शुरू कराने के भी निर्देश दियें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज श्री के0के0 श्रीवास्तव को एक जेई को नामित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में निर्माण कार्यों की प्रगति के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो को और तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने ईओ मंझनपुर एवं सीएमएस को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह, सीएमएस डॉ0 दीपक सेठ, उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम एवं ईओ मंझनपुर सुनील मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'