इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
विगत दिनों महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगाई थी न्याय की गुहार
मड़ावरा/ललितपर। जनपद के थाना मड़ावरा क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी महिला 6 महीने पहले अपनी देवरानी को प्रसव पीड़ा होने के चलते रात्रि में करीब दो बजे मड़ावरा अस्पताल ले जाने के लिए मदद मदद हेतु गांव के ही एक युवक को साथ ले गई, जहां पर युवक ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसको अस्पताल के पीछे ले जाकर उसके साथ रेप किया व किसी से कहने पर पति को जान से मारने की धमकी दी थी।
युवक ने छह माह में पीड़ित महिला के साथ अनेकों बार किया रेप
पिछले छै माह में उक्त युवक ने पीड़ित महिला के साथ डरा धमकाकर अनेकों बार रेप किया,महिला ने धमकी के डर से यह घटना किसी को भी नही बताई। विगत 4 दिसम्बर को रात्रि में पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी, उसका पति फसल की रखवाली करने खेत पर गया हुआ था, मौके का फायदा उठाते हुए युवक उसके घर के अंदर घुसकर रेप करने का प्रयास करने लगा, पीड़िता रेप विरोध करते हुए चिल्लाई तो उसके परिजन जाग गये,युवक मौके से भागते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया, सुबह से खेत से लौटे पति को उसने सारी घटना से अवगत कराया।
रेप के बारे के बताने पर पति को जान से मारने की दी थी धमकी
जनपद के थाना मड़ावरा अन्तर्गत एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि लगभग छै माह पूर्व उसकी देवरानी के प्रसव पीड़ा हुई, जिसके चलते वह देवरानी प्रसव कराने के लिए अपने ससुर व गांव के ही निवासी एक युवक को साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले गई थी, जहां पर रात्रि में लगभग 2 बजे साथ आये गांव के ही युवक ने उसे बाहर से पानी लाने के लिए कहा, तो वह पानी लेने बाहर गई तभी पीछे से आकर युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ रेप किया व रेप के बारे में किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई।
पीड़ित महिला ने विगत 14 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया बताया 4 दिसम्बर को युवक उसके घर में घुस आया और रेप करने का प्रयास करने लगा। युवती के चिल्लाने से परिजनों मौके पर आ गए तो उक्त व्यक्ति भाग निकला। महिला ने परिजनों के साथ स्थानीय थाने पर शिकायत की, लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही लगाई गुहार जिस पर आज मड़ावरा पुलिस ने नामजाद आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 452,376,506 में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Today Warta