देश

national

चार सूत्रीय मांगों को लेकर भेजा ज्ञापन, उठायी निस्तारण की मांग

الخميس، 22 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया की जनपद ललितपुर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर आ रहे हैं। इसी मांगों को लेकर स्थानीय चंद्रशेखर उद्यान कंपनी बाग में एक बैठक की गई, जिसमें उन्होंने बताया है कि छठवें वेतन एवं एरियर का भुगतान अविलंब किया जाए। कर्मचारियों की वेतन एवं भुगतान किया जाए। अवशेष कर्मचारियों का एसीपी लगाया जाए मृतक आश्रित को क्लासिक भुगतान किया जाए। संगठन के महामंत्री एवं उपस्थित कर्मचारियों ने बताया है कि विभाग के जिम्मेदार अफसरों के द्वारा आश्वासन के अलावा एक भी समस्या का हल नहीं किया गया है। हम लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 10 जनवरी 2023 यदि विभाग के द्वारा हम छोटे कर्मचारियों की मांगों को नहीं किया गया पूर्ण तो संघ के माध्यम से हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी। बैठक में अमर सिंह, आनंद स्वरूप रजक, विवेक सिंह, बृजलाल प्रजापति, गिरवर प्रजापति, हरवंश, भरतलाल, प्रकाश, नंदलाल, मानिकदास, जनक दुलारी, कृपाशंकर, मुकुंदीलाल महरौनी, भगवत नारायण तालबेहट, हाकिम सिंह मडावरा, धर्मेंद्र, बहादुर कुशवाहा, सुनील कुमार नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'