देश

national

धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप,पीडि़त ने एसपी को भेजा शिकायती पत्र

الاثنين، 19 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी दीपक नारायण पाठक ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजते हुये अवगत कराया है कि धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का षडय़ंत्र रचने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने बताया कि जमीन नं. 6462, 6476, 6477, 6452 का विगत 26 सितम्बर 2018 में उससे छह माह के लिए जबरन एग्रीमेंट करा लिया गया था। लेकिन एग्रीमेंट के बाद से उसे रुपये नहीं दिये गये। पीडि़त ने बताया कि जो चैक बनाये गये थे, लेकिन चैक आज तक नहीं दिये गये। पीडि़त ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा दबाव बनाकर कई लोगों को रजिस्ट्री भी करा दी गयी। अब जमीन या रुपया मांगने पर उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देते दी जा रही है। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा फर्जी हरिजन एक्ट व दुराचार जैसे मामलों में फंसाकर जमीन हड़पने की साजिश की जा रही है। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'