देश

national

करंट लगने से युवक की मौत

الأحد، 18 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के भदौरा नंबर-1 में खेत में काम करने के दौरान एक युवक बिजली की तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार सकरीगढ़ निवासी आनंद कुमार केवट पिता सुखनंदी 28 साल अपने भदौरा नंबर-1 में खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान फैली बिजली की तार से वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'