देश

national

नन्दी वाणी पब्लिक स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का हुआ आयोजन

الجمعة، 30 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत अजुहा वार्ड 12 नयानगर में स्थित नन्दी वाणी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ,जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने सहभागिता कर आयोजन में जोश और उल्लास भर दिया। सर्वप्रथम विद्यालय स्टाफ ने मां सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पण किया  विद्यालय की प्रबंधिका ज्योति अभिजीत ने बच्चों को अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और आशीर्वाद दिया। प्रबंधिका ने कहा इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक एंव मानसिक विकास में सहायक होते हैं,ऐसे कार्यक्रम बच्चों के उत्साह वर्धन में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। कक्षा नर्सरी से 6 तक सभी बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडल,सर्टिफिकेट तथा ट्राफी से सभी बच्चों को उनके माता पिता के द्वारा सम्मानित कराया गया। प्री प्राइमरी कक्षा में बास्केट बॉल गेम ,फ्रॉग रेस ,लेमन स्पून रेस बच्चों के लिए मुख्य हास्यास्पद गेम रहा वहीं पर बड़े बच्चों ने कबड्डी और खो-खो में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है कक्षा ४ से ६ में रमन की टीम ने  खो खो और कबड्डी का मैच जीता इस आयोजन में बच्चों के माता-पिता इंटरनेट गेम खेलकर बच्चों को बढ़ाया। इस दौरान सभी माता-पिता अपने पुराने दिनों को याद कर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 ललित चैरसिया के साथ विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस कल्पना शर्मा,सदा समीर,सुनील ऐसी,अर्चना,रुचि,तुलसी,सोनम,रत्नेश,शिवम आदि लो मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'