देश

national

कांग्रेस ने की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी,हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर की

الجمعة، 9 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। देश में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों महंगाई भ्रष्टाचार आदि के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में 8 दिसंबर से प्रदेश के सभी 6 प्रांतों में प्रांतीय अध्यक्षों के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बुंदेलखंड एवं कानपुर जोन के अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी संदर्भ में प्रदेश सचिव एवं ललितपुर प्रभारी मनीराम कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ने बताया कि यह यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे जोन का भ्रमण कर रही है और 14 दिसंबर को ललितपुर में रात्रि विश्राम उपरांत 15 दिसंबर को ललितपुर शहर में लगभग 25 किलोमीटर पैदल मार्च कर सरकार की कारगुजारियों को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। आज पूरा देश महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रहा है। जहां गैस के दाम यूपीए सरकार में ₹450 थे, आज 1100 ₹ तक पहुंच गए हैं। सरकारी संस्थाओं को भेजा जा रहा है और देश का युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है, जो 15 दिसंबर की शाम महोबा के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर यात्रा की रूपरेखा हेतु अन्य सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए और हिमांचल विधान सभा में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की। इस दौरान आसाराम तिवारी, राकेश रजक एड., बहादुर अहिरवार एड., मोहन सिंह चंदेल, सुनील, रामभरोसे कुशवाहा, असलम खान, रामसिंह यादव, पर्वतलाल अहिरवार, खलकसिंह राजपुत, जहारसिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, गणेश कुशवाहा, सुनील अहिरवार, श्यामसुंदर सिरोठिया, राहुल सेन आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'