देश

national

समाजसेवी ने जन्मदिन पर प्राईमरी के बच्चों के मध्याह्न भोजन हेतु दान की स्टील की थालियां

الخميس، 22 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

सिराथू,कौशाम्बी। बृृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय प्रथम अझुवा मे न.पं.अझुवा के नामित सभासद विजय कुमार पटेल के सुपुत्र अखिलेश कुमार के जन्मदिन पर विद्यालय के बच्चों की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय मे मध्यान्ह भोजन हेतु स्टील की डेढ़ सौ से अधिक थालियां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी सिंह को सौंपकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम मे पूर्व प्रांतीय संघ प्रचारक अविनाश बहादुर सिंह,युवा भाजपा नेता प्रशांत केसरी,नामित सभासद विजय कुमार पटेल व चंद्रपाल सिंह,विजय कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ,अखिलेश कुमार,संजीव केसरवानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अझुवा के नामित सभासद सौरभ केसरवानी ने किया। स्कूल मे भोजन हेतु स्टील की थालियां उपलब्ध हो जाने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ दिखी कि अब उन्हे भोजन हेतु प्रतिदिन अपने-अपने घरों से थाली लेकर विद्यालय नही आना पड़ेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'