राजीव कुमार जैन रानू
आर्यिका वैराग्यमती माताजी ससंघ के सान्निध्य में होगा कार्यक्रम
ललितपुर। महरौनी विकास खंड में सोजना के पास स्थित प्रागैतिहासिक दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में भगवान अरनाथ स्वामी के अतिशय चरणों में संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की सुशिष्या परम पूज्या आर्यिका वैराग्यमती माताजी, प्रशममती, सहजमती,धवलमती माताजी के सान्निध्य में नव वर्ष की सुबह आचार्य परमेष्ठी महामंडल विधान एवं शांतिधारा का आयोजन संपन्न किया जाएगा। जिसमें क्षेत्रीय समाज के साथ गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। क्षेत्र के निर्देशक ब्र.जयकुमार निशांत के निर्देशन में पं.अजीत शास्त्री एवं इंद्रकुमार शास्त्री के विधानाचार्यत्व में यह कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न होगा। क्षेत्र के अध्यक्ष सनत जैन एड., महामंत्री योगेंद्र जैन, संयोजक वीरचंद जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन , क्षेत्र के मंत्री अशोक कुमार, सुरेंद्र, प्रचारमंत्री डा.सुनील जैन आदि ने सभी से इस विधान में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम के आयोजक प्रबंधकारिणी समिति, नवागढ़ गुरुकुलम, जैन युवा जागृति संघ, समस्त महिला मंडल एवं क्षेत्रीय समाज ने इस मंगलमय कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Today Warta