देश

national

हिन्दू जागरण मंच आज करेगा जय चन्द्र के किले व विवादित मन्दिर का दौरा

الاثنين، 19 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। जिले में हिंदू धर्म के प्रतीक स्थल कड़ाधाम स्थित राजा जयचंद किले तथा मुख्यालय मंझनपुर में मन्दिर पर अतिक्रमण व मस्जिदों से लगातार न्यायालय के आदेश के बाद हो रहे आजान के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रांत के संगठन मंत्री और प्रांत की टीम को भेजा है। यह टीम 20 दिसंबर को जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा कर हकीकत राष्ट्रीय नेतृत्व को बताएगी। इसके साथ संगठन 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत चैराहे पर शाहरुख खान द्वारा बनाई गई पठान मूवी में बेशर्म रंग गाने में भगवा कपड़ा पहने जाने का विरोध कर प्रदर्शन करेगी। इस बात की जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने दिया। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'