देश

national

नवनिर्मित चक मार्ग को खेत में मिलाने,पर एसडीएम से शिकायत

الأربعاء، 21 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी।  सिराथू के ग्रामसभा गोसैमलपुर के मजरा सुल्तानपुरवारी में अभी हाल में बना चक मार्ग दबंगों की भेंट चढ़ता जा रहा है 6 माह पूर्व ग्राम प्रधान रवि द्वारा पक्की सड़क से राजकरण के खेत तक चक मार्ग संख्या 155द व 156 मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाने का कार्य किया गया था ६माह नही बीते दबंग चकमार्ग तोड़नाशुरू कर दिया गांव के कुछ ग्रामीण गया अरविंद टीटू सुरेंद्र जितेंद्र मूलचंद्र आदी। लोगो ने ग्राम प्रधान रवि कुमार दबंगों के इस कृत्य को अवगत कराया ग्राम प्रधान रवि ने कहा मनरेगा द्वारा मिटटी भराई का कार्य पूरा हो चुका है अब मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है दबंगों द्वारा इस कृत्य को नही रोका गया तो रास्ता बाधित हो सकता है आज गांव के कुछ ग्रामीण गया  सुरेंद्र सिंह टीटू अरविंद आदिलोगो ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। ग्राम पंचायत गनपा विकास खण्ड कड़ा में ही स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आरआरसी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्राक्कलित लागत 6 लाख है। निरीक्षण के दौरान डा0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी कौशाम्बी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), श्री राहुल चैरसिया ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक आदि उपस्थित थे। मौके पर शौचालय का गढ़ढा खोदा गया था, जो मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इस सम्बन्ध में श्री राहुल चैरसिया ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शौचालय का निर्माण मानक के अनुसार कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी कौशाम्बी को निर्देश दिये गये कि जिन-जिन ग्राम पंचायतों में आर०आर०सी० का निर्माण कराया जा रहा है, उसका पर्यवेक्षण कराते हुए नियमानुसार निर्माण कार्य पूर्ण करायें।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'