देश

national

करारी कोतवाली ने कौशाम्बी कोतवाली को 3-0 से हराया

الأحد، 25 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



आलोक मिश्रा

कौशाम्बी कोतवाली में रविवार को बॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

सरायअकिल,कौशाम्बी। तथागत की तपस्थली कौशाम्बी कोतवाली में रविवार को बॉली बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करारी कोतवाली ने कौशाम्बी कोतवाली को 3-0 से हरा कर फिर से मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि कौशाम्बी टीम ने मुकाबले को बड़ा रोमांचक बना दिया था,आखरी गेंद तक कौशाम्बी टीम जूझती नजर आई लेकिन अनुभव की कमी की वजह से मैच हार गई। निर्णायक की भूमिका में रहे एएसपी ने विजई टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद तीन सेट में हुई प्रतियोगिता को करारी ने 25-20, 25-22 व 25-18 से जीत लिया। करारी कोतवाली की ओर से पंकज रेज बना रहे थे। बुस्टर पर रवि यादव, सेंटर पर सुनील यादव व राजन भारद्वाज,थर्ड लाइन पर एसओ करारी सीबी मौर्य व राजकुमार खेल रहे थे। कौशाम्बी कोतवाली की ओर से बुस्टर पर सिपाही राकेश यादव,बालिंग हे०का० हरिकेश यादव, सेन्टर पर अमित गिरी व देवेन्द्र सिंह, थर्ड लाइन पर इंस्पेक्टर रमा शंकर सरोज व अभिषेक थे। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने विजई टीम को बधाई दी,कहा कि सभी थानों पर पुलिस कर्मियों को समय निकालकर निरंतर अभ्यास करना चाहिए। सिर्फ प्रतियोगिता के लिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को विभाग में बेहतर कार्य करने के लिए फिटनेस की जरूरत होती है उसे बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर एस आई कमलेश सिंह एस आई ताहिर खान, संजय परिहार, राजकुमार, अमित यादव, पैरोकार मुन्नी लाल, विपिन यादव, दीवान ओमप्रकाश गुप्ता, आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'