देश

national

सरकारी स्कूलो में हो रही चोरिया, पुलिस नाकाम

السبت، 17 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर गॉव में बने उ0 प्रा0 विद्यालय में बीती रात में चोरो ने अपना निशाना बनाया।  विद्यालय के अध्यापको ने बताया की शनिवार की सुबह जब विद्यालय आया गया तो,विद्यालय का ताला टूटा पाया गया और कुछ ताले खुले पाये व कुछ चाभिया भी पाई गई है व विद्यालय से काफी वस्तुए भी गायब पाई गई है जैसे 2 सिलेन्डर, 50 किलो गेहूं, 6 ली० सरसो का तेल, 50 किलो चावल, 5 किलो दाल,सब्जी मासाला,धनिया,साबुन,निरमा,गिलास व विद्यालय के महत्व पूर्ण कागजात भी गायब पाये गये है,जिसकी लिखित शिकायत थाना कोखराज पुलिस प्रशासन को दी गई है,अब देखना यह है की पुलिस प्रशासन चोरो तक पहुच पा रही है या फिर इन्ही लिखित कागजातो तक सीमित रह जाती है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'