राकेश केसरी
कौशाम्बी। जिला प्रशासन व बाल अधिकारों पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था क्राई के द्वारा शुक्रवार को जनपद मुख्यालय सरस हाल मे बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक/प्रशिक्षण में ग्राम स्तर पर गठित ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को सक्रिय किए जाने हेतु मंझनपुर व कौशाम्बी विकास खण्ड के ग्राम प्रधान एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी डा० रवि किशोर त्रिवेदी शामिल हुए। डाक्टर त्रिवेदी के द्वारा मिशन वात्सल्य के बारे मे जानकारी दी गई। ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति , ब्लॉक बाल कल्याण,एवं संरक्षण समिति के सभी सदस्यों को उनके कार्य एवं उत्तर दायित्व के अनुसार सक्रियता के साथ बाल हित मे काम करने के लिए प्रेरित किया गया। देख भाल और संरक्षण की जरूरत वाले सभी बच्चों को चिन्हित करने के सुझाव दिये गए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़े जाने के बारे मे सुझाव दिया गया। अपने स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कमलेश चन्द्र के द्वारा देख भाल और संरक्षण की जरूरत वाले सभी बच्चों को योजनाओ से जोड़े जाने मे समिति की तरफ से मदद का आश्वासन दिया गया और कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना , स्पांसरशिप , योजना, लावारिस नव जात शिशु प्राप्त होने पर बाल विवाह की जानकारी होने पर की जाने वाली पहल के बारे मे जानकारी दी गई। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मोहम्मद रेहान के द्वारा ग्राम व ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के कार्य जिम्मेदारी के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों से सम्बंधित कानून , किशोर न्याय (बालको की देख रेख संरक्षण ) अधिनियम,वर्तमान दौर मे बच्चों के इण्टरनेट और सोसल मीडिया के प्रयोग पर निगरानी रखने एवं इसके दुषपरिणाम के बारे मे जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंझनपुर सुशील कुमार के द्वारा समिति के गठन और नियमित बैठक आयोजित कराये जाने के लिए समिति की सदस्य सचिव आगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग कर रही सामाजिक संस्था द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति के कार्य कर्ता मुकेश,संगीता, हीरा लाल व वसी के द्वारा संस्था के कामों के बारे मे जानकारी दी गई। ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के गठन और बैठक के आयोजन कराने मे सहयोग का आश्वासन दिया गया। आज के प्रशिक्षण मे मंझनपुर ब्लॉक के सैबसा,अषाढ़ा, तियरा जमालपुर, अमीन पुर समरो , पारा हसनपुर पंचायत व कौशाम्बी ब्लॉक की हकंीम पुर व मझियारी पंचायत की ग्राम बाल कल्याण व संरक्षण के साथ नियमित पहल की जायेगी। इन पंचायत की समितियों को सामूहिक प्रयास से विशेष रूप से सक्रिय किये जाने और माडल ग्राम बाल कल्याण व संरक्षण समिति के रूप में विकसित किया जायेगा। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपरोक्त के साथ साथ सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती बेबी नाज , मुख्य सेविका मंजू सिंह, द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति के कार्यकर्ता शंकर लाल राजेश कुमार, वसी अहमद, दिलीप कुमार, प्रियंका देवी, अजय सिंह, संस्था अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Today Warta