देश

national

ब्लाक बार में निर्विरोध निर्वाचित हुयी कार्यकारिणी

الثلاثاء، 27 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

संतोष लिटौरिया बने ब्लाक अध्यक्ष, महामंत्री अशोक मुड़ेले

ललितपुर। उ.प्र.पंचायती राज सफाई कर्मचारी, ग्राम पंचायत सेवक संघ (रजि.) जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल रजक की अध्यक्षता में विकास खण्ड बार में कर्मचारियों का निर्वाचन कराया गया। निर्वाचन में सभी उम्मीदवारों द्वारा नामाकंन भरकर अपनी ताकत का परिचय दिया, लेकिन सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया। विकास खण्ड बार सेवक संघ के निर्वाचन में ब्लाक संरक्षक जगदीश घावरी, ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार लिटौरिया, ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष अनेक सिंह यादव, ब्लाक महामंत्री अशोक कुमार मुड़ेले, कोषाध्यक्ष हरीराम अहिरवार, प्रभारी मुकेश अहिरवार, उपाध्यक्ष राजाराम, महिला प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष ममतादेवी, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदेश वर्मा, महामंत्री उमादेवी, उपाध्यक्ष प्रेमवती को निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित ब्लाक कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान करते हुये पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निडरता और निर्भीक होकर कर्मचारियों के हितार्थ कार्य करने की अपेक्षा की गयी। संचालन जिला प्रवक्ता पवन कुमार रजक ने किया। निर्वाचन प्रक्रिया जिला महामंत्री सीताराम कुशवाहा द्वारा संपादित करायी गयी। विकास खण्ड बार में आये सभी कर्मियों का जिला कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास ने आभार जताया। इस दौरान धनीराम रजक, जयविन्द, नरेश रजक, राकेश यादव, पवन कुमार, वंशीलाल, गायत्रीदेवी, आशाराम, महेश, अशोक आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'