इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
अभिलेखों के रखरखाव हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम
ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित एवं क्रियान्वित विभिन्न विभागों की रोजगार एवं जन कल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायती राज व्यवस्था की अद्यतन जानकारी दिये जाने हेतु समस्त ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवकों के 05 से 23 दिसम्बर 2022 के मध्य कुल 10 प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला ग्राम्य विकास संस्थान, रोंड़ा ललितपुर पर आयोजित किये जा रहे है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में विकास खण्ड बार के ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों एंव लेखाकार के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभांरम्भ जिलाधिकारी द्वारा किया गया जिसमें उनके द्वारा प्रशिक्षण में योजनाओं के नवीनतम् शासनादेशों की जानकारी दिये जाने एवं अनुमन्य कार्य कराये जाने की प्रक्रिया विस्तृत रूप से सरल शब्दों में बताये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम-रोजगार, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, अवर अभियंता डीआरडीए, एपीओ, डीपीएम उपस्थित रहें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों में संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी गयी। 09 दिसम्बर 2022 में समस्त विकास खण्डों के तकनीकी सहायकों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त श्रम-रोजगार द्वारा मनरेगा में कराये जाने वाले कार्यो की प्राक्कलन/एम.बी. स्वयं मौके पर जाकर नियमानुसार कराये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। अवर अभियंता डी.आर.डी.ए./लोक निर्माण विभाग द्वारा मनरेगा येाजनांतर्गत कराये जाने वाले कार्यो की तकनीकी जानकारी दी गयी। एपीओ मनेरगा द्वारा मनरेगा एनएमएमएस सिक्योर शॉफ्ट वेयर एवं मास्टर सर्कुलर में दिये गये प्राविधानों की जानकारी दी गयी। जिला विकास अधिकारी द्वारा योजनाओं में पारदर्शिता एवं जबाबदेही हेतु सोशल ऑडिट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

Today Warta