देश

national

निमार्णाधीन मकान से हैण्ड पम्प खोल ले गए चोर

السبت، 24 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजीव गुप्ता 

सरायअकिल,कौशाम्बी। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिजिया चैराहे पर निमार्णाधीन मकान में लगे हैंड पम्प को शुक्रवार की रात चोरों खोल ले गए। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया है। सोमवती मिश्रा निवासी हिसामबाद के मुताबिक उसने बिजिया चैराहे में मकान बना रखा है। जिसमें कोई रहता नहीं है। उसी मकान के पीछे की चहारदीवारी बनाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को काम निपटाने के बाद लेबर और मिस्त्री अपने घर चले गए। रात दस बजे के बाद पीड़िता भी अपने गांव हिसामबाद चली गई। उनके घर में लगे हैंडपंप को चोर रात मे खोल ले गए। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'