देश

national

छात्रा की विद्युत करंट से मौत, मचा कोहराम

السبت، 24 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी 

अझुवा कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा की एक छात्रा की विद्युत करंट से मौत हो गयी है मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक मोनी उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्री स्व असरानी चक निवासी वार्ड नं 3 शांति नगर अझुवा नगर पंचायत अझुवा के दयानन्द इंटर कालेज की बारहवीं की छात्रा थी आज शनिवार की शाम 3 बजे विद्यालय से आने के बाद बालिका मोबाइल में प्लक लगा रही थी परिजनों के अनुसार प्लक में विद्युत करंट आ गया जिससे छात्रा को जबरदस्त करंट लग गया परिजनों के पहुंचते पहुंचते छात्रा की मौत हो गयी पूरा मोहल्ला एकत्र हो गया मौत की सूचना से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'