राकेश केशरी
कौशाम्बी वन स्टॉप सेन्टर में नियुक्त सविदा महिला कर्मी द्वारा जिला प्रवेशन अधिकारी के खिलाफ थाना मझनपुर में छेड़खानी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना मंझनपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी मझनपुर के पर्यवेक्षण में बुधवार को थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राजनाथराम पुत्र ललसा राम निवासी ग्राम बीबीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ को नहर पुलिया भड़ेसर रोड कचहरी मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

Today Warta