देश

national

आवास का अधिकारी बताकर साढ़े पंद्रह हजार रुपए ठगे

الأربعاء، 28 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



धंनजंय सिंह

पीड़ित ने जालसाज के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

चायल,कौशाम्बी। चरवा कोतवाली इलाके के कमालपुर गांव में प्रधान मंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी को एक जालसाज ने साढ़े पंद्रह हजार रुपए ठग लिए। लाभार्थी को जब अपने ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर चरवा पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विकास खंड चायल के कमालपुर निवासी शिव आसरे पुत्र दुखी लाल मजदूर है। उसने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। ग्यारह दिसंबर को उसके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति ने आवास योजना का अधिकारी बताते हुए फोन किया। आरोप है कि फोन करने वाले शख्स ने अपने निजी मोबाइल नंबर पर सोलह हजार रुपयाफोन पे करने की बात कहा और बताया कि उसके बाद ही प्रधानमंत्री आवास योजना का चेक मिलेगा। इस पर पीड़ित ने जालसाज के बताए हुए नंबर पर साढ़े पंद्रह हजार रुपया भेजा दिया। अपने साथ हुए धोखाधड़ी की जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने चरवा पुलिस को थरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'