देश

national

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा बच्चा सुरक्षित

الجمعة، 30 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। विकास खण्ड सिराथू क्षेत्र के एक गांव में प्रसव के बाद एंबुलेंस से डिलेवरी के लिए अस्पताल जा रही गर्भवती को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस में मौजूद स्टाफ ने डिलिवरी कराई।जहां जच्चा व बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है जिन्हें सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया हैं। सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के मोहब्बतपुर वारी गांव के रहने वाले मो इमरान की पत्नी सलमा बानो गर्भवती थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर आशा उमा देवी की सहायता से गर्भवती महिला को १०८ एम्बुलेंस से जिला अस्पताल डिलेवरी के लिए लेकर जा रहे थे जहां रास्ते मे प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा की सहायता से एम्बुलेंस चालक जितेंद्र सिंह ने एंबुलेंस रास्ते में खड़ी कर आशा व ईएमटी सतेंद्र और पायलट जितेंद्र कुमार सिंह ने सूझबूझ से प्रसव कराया। जहां जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है। जिन्हें सिराथू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'