देश

national

राज्यमंत्री संग हुई संगठन की मजबूती पर चर्चा

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

प्रयागराज में कांग्रेस के कार्यकतार्ओं ने की मुलाकात

कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी की धरातल की हकीकत जानने के लिए पदाधिकारी कार्यकतार्ओं के साथ वार्ता कर रहे हैं। रविवार की शाम प्रयागराज पहुंचे छत्तीसगढ़ के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश तिवारी से कांग्रेसियों ने मुलाकात की। उनके साथ संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी व जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पप्पू मिश्रा समेत पार्टी नेता रजनीश पांडेय, शमीम आलम, रवि प्रकाश, महामंत्री बरसाती लाल पंडा, मनोज पटेल, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राजकुमार नाथन यादव आदि ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश तिवारी से मिलकर जिले का हाल बताया। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन की मजबूती के लिए धरातल पर काम किए जाने की जरूरत है। गिरते जनाधार को बचाने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य यही है कि लोग हमसे जुड़ें। कहा कि हर किसी को यात्रा से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही कांग्रेस के उद्देश्य को बताएं। लोग हमारे बारे में और हमारी विचारधारा के बारे में जानते हैं। केवल पहल की जरूरत है। आज भी लोगों को कांग्रेस से उम्मीद है। हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। यही कारण है कि, वह आस लगाएं है। केवल प्रेरित करने की जरूरत है। इसके बाद पदाधिकारियों ने अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'