देश

national

धान क्रय केंद्र पर पहुंचे आरएफसी,मौके पर नहीं मिले एम आई

الجمعة، 23 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। सिराथू तहसील के अजुहा नवीन मंडी स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र मे शुक्रवार को 11 बजे केंद्र अधिकारी न मिलने पर भड़के आरएफसी नरेन्द्र कुमार मौके पर मिले,मानव संसाधन के तहत नियुक्त कर्मी प्रेम चंद्र मौर्य से जानकारी लिया 1 नवम्बर से 22 दिसंबर तक 429 किसानो से 16758 कुंतल धान की खरीद हुई जिसमे 7400 कुंतल धान मिलो मे भेजा गया। 9358 कुंतल धान शेष बचा जिसमे खरीद का लक्ष्य 28 फरवरी तक 20000 कुंटल रखा गया है,एम आई सतेंद्र कुमार सरोज का कहना है कि सिराथू केंद्र का भी चार्ज होने के कारण मै सिराथू मे था।

बेनी राम कटरा कूरा गांव में धान क्रय केंद्र पर डम्प धान

कूरा धान क्रय केंद्र पर धान की खरीददारी की जा रही है और मंसूरी धान की खरीद दारी हो रही है जिसकी कीमत 2040 रुपए प्रति कुंतल दी जा रही है जबकि 2060 कुंतल है और किसानों को टोकन के द्वारा तारीख तय किया जाता है तय तारीख को ही किसान अपने धान को केन्द्र में लाकर तौल कांटा करवाते हैं।  उसके बाद उनके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाता है जो लगभग 72 घटे में पैसा खाते में पहुंच जाता है,यहां पर क्षेत्रीय किसानों का धान क्रय किया जाता है जैसे कूरा ,चिरारी, बसुहार,कटैनी,बैरगाव, राम पुर,लोही,खनदे्वरा आदि केन्द्र प्रभारी रामकृष्ण के द्वारा धान की खरीद दारी आज तक 5000 कुनतल हो गई है और खरीददारी अभी हो रही है जगह कम होने से बहुत किसानों को धान क्रय केंद्र पर धान लाकर कांटे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'