देश

national

नहर सफाई में अनियमितता की कमिश्नर से सकिपा कार्यकर्ता करेंगे शिकायत

الثلاثاء، 20 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। द्वाबा की नहरों में चल रहे सफाई कार्य में जारी अनियमितता की समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ता कमिश्नर से शिकायत करेंगे। इस संबंध में पार्टी नेता अजय सोनी ने बताया कि जल्द ही समर्थ किसान पार्टी के कार्यकतार्ओं की एक टीम कमिश्नर प्रयागराज से मुलाकात कर कौशाम्बी जनपद की सभी नहरों की सफाई में की गई अनियमितता एवं धांधली की शिकायत करेंगे। इसी के साथ अजय सोनी ने बताया कि कौशाम्बी जनपद की नहरों में सफाई का काम मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। इस बात की शिकायत जिला प्रशासन कौशाम्बी से की गई थी,लेकिन जांच के नाम पर आज तक कुछ नहीं हुआ,जबकि ठेकेदार सफाई के काम करवाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किए हैं। ऐसे में जल्द ही सकिपा कार्यकर्ता कमिश्नर प्रयागराज से मुलाकात करेंगे और नहर सफाई कार्य में की गई धांधली की शिकायत करेंगे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'