राजकुमार सरोज
कोर्ट के फैसले पर दावेदारों की निगाह
सिराथू,कौशाम्बी। निकाय चुनाव को लेकर कोर्ट के फैसले पर दावेदारो की निगाहे टिकी हुई है। ऐसे मे चुनाव की तारीखों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है , सरकार द्वारा आरक्षण तय होने के बाद गरम हुई सियासत ठंडी हो रही है। आगामी होने वाले नगर पंचायत व नगर पालिका के चुनाव मे ओबीसी आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में सुनावई चल रही है,जिसके चलते न्यायालय में चुनाव की अधिसूचना जारी करने के लिए रोक लगाई है। 20 दिसंबर के बाद लगातार हो रही सुनवाई के बाद कोर्ट के फैसले को लेकर संभावित दावेदार उत्सुक है। हर दिन बढ़ रहे फैसले से चुनाव की तिथियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है जिसमें लोग कह रहे हैं फरवरी के बाद मार्च,अप्रैल के महीने में चुनाव हो सकता है जबकि कुछ लोग जनवरी महीने में चुनाव होने की बात कर रहे हैं। बहरहाल पिछले दिनों सुनवाई पूरी न होने के चलते फैसला नहीं आ सका। दो दिन बीतने बाद शुक्रवार को न्यायालय का कोई फैसला नहीं आ सका। हालांकि शनिवार को छुट्टी के दिन थी न्यायालय ने सुनवाई जारी रखने की बात कही है। वही कुछ दिन पहले अध्यक्ष व सभासदों का आरक्षण तय होने पर संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया था लेकिन एक-एक दिन फैसला करने की वजह से अब चुनाव प्रचार में सुस्ती दिखाई दे रही है। हालांकि सियासत के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। लोग चुनाव को लेकर अपनी अपनी बात कर रहे हैं। कुछ का मानना है जनवरी के महीने में चुनाव संपन्न होगा तो कुछ लोग मार्च-अप्रैल के महीने का कयास लगा रहे है। चुनावी मैदान में दमखम दिखाने के लिए दावेदारो मे न्यायालय के फैसले को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है।

Today Warta