देश

national

बु.वि.सेना ने सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया

الأربعاء، 21 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



सम्मेद शिखर जी मोक्ष और कल्याण का धार्मिक स्थल है - टीटू कपूर

ललितपुर। बु.वि.सेना की एक आव्श्यक बैठक स्थानीय कम्पनी बाग में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में सरकार द्वारा जैन समाज के मोक्ष और कल्याण के धार्मिक पवित्र स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने का पुरजोर विरोध किया गया। सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय संविधान सत्य, अहिंसा, सर्वधर्म समभाव की मजबूत धारणा पर आधारित है। सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को संस्कृति, धर्म और आचरण का संवाहक बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों में धार्मिक आस्थायें नहीं होती हैं, सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन होता है। कहा कि सरकार को जैन समाज की धार्मिक आस्था और भावनाओं का ख्याल रखते हुए सम्मेद शिखर जी को पर्यटक स्थल घोषित किये जाने की अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापिस लेना चाहिए। बैठक में महेन्द्र अग्निहेत्री, राजेन्द्र गुप्ता, सिद्धार्थ शर्मा, मनोज शर्मा, बृजेन्द्र पारासर, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, प्रदीप, मुन्ना त्यागी, कदीर खां, मुहम्मद फहीम, पुष्पेन्द्र शर्मा, पुष्पेन्द्र बुन्देला, जगदीश झा, रवि रैकवार, विनोद साहू, प्रदीप साहू, नीरज जैन आदि मौजूद रहे। संचालन जिला कमांडेन्ट सुधेश नायक ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'