देश

national

विशाल ऑस्टियोपोरोसिस जांच एवं उपचार शिविर सम्पन्न

الخميس، 29 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

जैन बैंकर्स फोरम ललितपुर एवं जैन एंबुलेंस सेवा समिति ने कराया आयोजन

ललितपुर। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम एवं जैन एंबुलेंस  सेवा समिति ललितपुर के तत्वावधान में आधुनिक मशीनो द्वारा विशाल जांच एवं उपचार शिविर सम्पन्न किया गया। शिविर की अध्यक्षता दि. जैन समाज के महामंत्री डा.अक्षय जैन ने की। शिविर में ऑस्टियोपोरोसिस विशेषज्ञ अमित पांडे, बोधराज यादव,  मोनू प्रजापति, दीपेंद्र यादव ने बताया कि 30 वर्ष की उम्र के बाद मनुष्य के शरीर की हड्डियों में कमजोरी एवं घिसाव प्रारम्भ हो जाता है एवं टूटने के जोखिम के साथ साथ जोड़ों में दर्द प्रारंभ हो जाता है। इसके बचाव के लिए  संतुलित जीवन शैली के साथ तनाव रहित जीवन, धूम्रपान एवं नशा की आदतों से बचाव एवं कैल्शियम व विटामिन डी युक्ति समुचित भोजन करने से हड्डियों की कमजोरी व घिसाव से बचा जा सकता है।उन्होंने कहा कि 50 वर्ष की उम्र के बाद नियमित जांच एव उपचार आवश्यक है। शिविर में लगभग 150 लोगों ने अपनी जांच कराकर उपचार लिया। शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष सनत जैन के साथ विजय जैन, राजकुमार सराफ, गौरव जैन, महिपाल जैन, चंद्रकुमार जैन, सुरेंद्र सिंघई, अशोक कुमार जैन, प्रतीक जैन, सौरभ जैन, जितेंद्र जैन, आशीष ओशो, अशोक जैन, रविरतन जैन, प्रकाश जैन, अभय जैन, अनुज जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'