इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। श्रीगुरु सिंह सभा के तत्वाधान में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर तीन दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आज प्रभात फेरी गुरुद्वारा लक्ष्मीपुरा से प्रारंभ हुई, जो कि नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरुद्वारा आजादपुरा में जाकर समापन हुआ। इस अवसर पर लंगर प्रसाद का आयोजन भी हुआ। पहले दिन की प्रभात फेरी की सेवा भाजपा के नगर मंत्री महेश श्रीवास्तव भईया के परिवार द्वारा उनके आवास सरांयपुरा में की गई। दूसरे दिन की प्रभात फेरी की सेवा सरदार जितेंद्र सिंह सलूजा परिवार द्वारा उनके आवास चांदमारी में हुई। नीटू कालरा परिवार द्वारा उनके आवास सिविल लाइन में हुई। आज की प्रभात फेरी सतपाल चौपड़ा द्वारा उनके आवास आजाद चौक पर व सरदार गुणवीर सिंह व डा.जे.एस.बख्शी परिवार द्वारा गुरुद्वारा आजादपुरा में की गई। 26 से 28 दिसंबर तक से माता गुजरीजी व चारों साहिबजादो की याद में शहीदी पर्व गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में मनाया जाएगा व 29 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली से भाई मनीसिंह का कीर्तन जत्था पधार रहा है, जो कि रोज सुबह शाम गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे व रोज सुबह शाम गुरुजी के लंगर की सेवा भी होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, मंत्री मनजीत सिंह एड., ऑडिटर राजू सिंधी, गोपी डोंडवानी, हरगोविंद डोडवानी, सरदार अरविंदर सिंह, नीटू कालरा, जगजीत सिंह, चरणजीत सिंह, दलजीत सिंह, मनजीत सिंह परमार, सतनाम सिंह भाटिया, डा.जे.एस.बक्शी, हरजीत सिंह, गुरबीर सिंह, सतीश अरोरा, सुनील अरोरा, बिंदु कालरा, पूनम अरोरा, गुरदीप कौर, डा.हरजीत कौर, कंचन कौर, शरणजीत कौर, रविंदर सिंह छाबड़ा, सिमरन कौर, सिमरन सिंह सलूजा, विवेक चौपड़ा, सुरेंद्र अरोरा, रानू सलूजा, सतनाम सिंह डिंपी, मनीष पटवारी, डा.प्रबल सक्सेना, संजू पंडित आदि उपस्थित थे।

Today Warta