इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
षडय़ंत्रपूर्ण मुकद्दमा दर्ज होने से पत्रकार आक्रोशित
सदर विधायक की मौजूदगी में पुलिस-प्रशासन ने मांगा सात दिन का समय
ललितपुर। सच कहना अगर बगावत है तो हम भी बागी हो गये! कितनी ऊँची जेल तुम्हारी, देखी है और देखेंगे!! पुलिस और प्रशासन मुर्दाबाद के नारों से घण्टाघर मैदान गुंजायमान हो गया। माजरा था कि प्रशासन व पुलिस ने पत्रकारों की कलम को कुचलने के लिए प्रेस क्लब (रजि.) महामंत्री अंतिम जैन अंतू पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस मुकद्दमें के दर्ज होते ही पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार की देर शाम पत्रकार भवन में आकस्मिक बैठक आहूत की गयी। बैठक में संरक्षक मण्डल व पदाधिकारियों ने सदस्यों के सहमति से दर्ज किये गये मुकद्दमें की कड़े शब्दों में भत्र्सना की गयी। साथ ही प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।
शनिवार को सुबह 9 बजे से घण्टाघर मैदान पर प्रेस क्लब (रजि.) अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पत्रकारों ने प्रेस की आजादी को सर्वोपरि बताते हुये एक के बाद एक दर्ज किये जा रहे मुकद्दमों को घातक बताया। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शासन-प्रशासन तक समाज के प्रत्येक तबके की समस्याओं को पहुंचाने और विकास कार्यों को सुचारू कराने में बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। लेकिन प्रशासन स्तर पर फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने पर पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज को दबाने के लिए पुलिस व प्रशासन षडय़ंत्रकारी नीति अपनाते हुये मुकद्दमा दर्ज किये जा रहे हैं। इससे पत्रकारों का मनोबल टूट सके और भ्रष्टाचार को निरंतरता से बढ़ावा मिले। लेकिन पत्रकारों ने शनिवार को लामबंद होकर अपनी ताकत का ऐहसास कराते हुये जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संरक्षक मण्डल सदस्य सुरेन्द्र नारायण शर्मा, संतोष शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, महामंत्री अंतिम जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार, विनीत चतुर्वेदी, डा.संजीव बजाज, राहुल जैन नवभारत, सत्येन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, अजय बरया, रवि जैन चुनगी, कृष्ण बिहारी उपाध्याय, बृजेश तिवारी, सुनील शर्मा, अजित जैन भारती, संजीव नामदेव, अमित सोनी, अमित जैन मोनू, संदीप शर्मा एड., भरत रावत, अक्षय दिवाकर, अनूप मोदी, कुन्दन पाल, सम्राट सिंह बनाफर, संजय ताम्रकार, सौरभ गोस्वामी, अमर प्रताप सिंह पाली, वीरेन्द्र पुरोहित, अशोक सेन, रविशंकर सेन, विकास त्रिपाठी, बृजेश पंथ, अनूप सेन, संजू श्रोती, अमित लखेरा, मनोज वैद्य, विजय उपाध्याय, मकरंद किलेदार, नासिर मीडिया, रिजवान उज्जमा, राहुल शुक्ला, देवेन्द्र साहू, विनोद मिश्रा, सौरभ जैन, इमरान मंसूरी, पूजा कश्यप, शुभम पस्तोर खड़ेरा, राहुल साहू, रजत गिरी, जावेद आलम, सुमित रैकवार, धु्रव राजा, नीतेश जैन बंटी, संजय नायक, शत्रुघन शुक्ल, के.पी.यादव, लकी चौधरी, अजय जैन अज्जू, मनीष फोटो, अनंत सराफ, अनूप नांगल, अभिषेक पाण्डेय, आकाश ताम्रकार, जावेद किरमानी, अंकुश हफरासी, अमित संज्ञा, मनीष, दयाशंकर पाठक, अनूप राठौर, नरेन्द्र प्रताप, गौरव पाराशर, हितेन्द्र जैन बड़घरिया, विनोद सुड़ेले, शैलेष गौतम, सुनील जैन, रमेशचंद्र राठौर, बृजेश, यशपाल सिंह परमार, शिल्लू तिवारी, आरिफ खान, अनुज सोनी, गब्बर अहिरवार, सूर्यकांत शर्मा, कपिल नायक, कमलेश साहू, सूरज लोधी, सच्चानंद गोलवानी, विभाकांत हुण्डैत, विकास सोनी, अमित प्रजापति, राजकुमार साहू बिरधा, सोनू ताम्रकार, शिल्लू तिवारी के अलावा सैकड़ों की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
फर्जी नौकरी की खबर लिखने पर दर्ज हुआ मुकद्दमा
प्रेस क्लब (रजि.) ने प्रदर्शन करते हुये घण्टाघर पर कहा कि जिला पंचायत में वर्ष 2015 में हुयी नियुक्तियों में फर्जीबाड़े को लेकर प्रेस क्लब महामंत्री अंतिम जैन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया। आरोप है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने से क्षुब्ध होकर जिला पंचायत में वर्ष 2015 में हुयी नियुक्तियों में शामिल एक कर्मी द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया है।
एफआईआर नम्बर 0863 को खारिज करे पुलिस
प्रदर्शन कर रहे प्रेस क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों के समक्ष पहुंचे उप जिलाधिकारी सदर मो.आवेश व क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय से एफआईआर नम्बर 0863 को बिना किसी जांच के दर्ज किये जाने का आरोप लगाते हुये इसे तत्काल कार्यवाही कर निरस्त किये जाने की मांग उठायी। इस पर क्षेत्राधिकारी सदर ने आगामी एक सप्ताह का समय मांगते हुये कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
सदर विधायक ने पत्रकारों के उत्पीडऩ को बताया गलत
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुलाकात करते हुये पत्रकारों के खिलाफ बिना किसी जांच के दर्ज हुये मामलों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि शासन पत्रकारों के हितार्थ है। कहा कि पत्रकारों पर बिना किसी जांच के मुकद्दमें दर्ज किया जाना गलत है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुये पुलिस व प्रशासन को समझाइश दी।
विधायक ने तत्काल एसपी को लगाया फोन
घण्टाघर मैदान पर पहुंचे सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पत्रकारों पर दर्ज हो रहे मुकद्दमों को समाप्त किये जाने की बात को लेकर तत्काल एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी से वार्ता की और उन्हें भी पत्रकारों के साथ व सहयोग के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पत्रकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो वहीं शासन के विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
क्या है पूरा मामला ?
इस प्रकरण को लेकर बताते चलें कि जिला पंचायत में हुयी फर्जी नियुक्तियों की जांच कराये जाने को लेकर प्रेस क्लब महामंत्री अंतिम जैन द्वारा अपने अखबार में समाचार प्रकाशित किये जा रहे हैं। इन खबरों से बौखलाए जिला पंचायत में ड्राफ्टमेन/अवर अभियंता अंकित नायक ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेज चोरी, ब्लैकमेल करने और साजिश करने का मामला दर्ज कराया है, जबकि स्थिति ठीक इसके उलट विपरीत प्रतीत होती है।
इन पत्रकारों पर भी पूर्व में दर्ज हुये मुकद्दमें वापस लेने की मांग
प्रेस क्लब ने प्रदर्शन के दौरान पत्रकार डा.संजीव बजाज, बृजेश तिवारी, सौरभ गोस्वामी, संजय ताम्रकार के साथ अन्य पत्रकारों के खिलाफ हाल ही में दर्ज किये गये मुकद्दमों को समाप्त किये जाने की मांग उठायी। इस पर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने एक सप्ताह में विवेचना करते हुये कार्यवाही की बात कही है।

Today Warta