देश

national

चार सूत्रीय समस्याओं के खिलाफ दिया ज्ञापन

الاثنين، 19 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। चार सूत्रीय समस्याओं के खिलाफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा गया। ज्ञापन में बताया गया कि कार्यालय बन्दोवस्त अधिकारी चकबंदी कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड में सभी घटक संगठनों की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बड़ा संगठन होने के कारण कार्यालय उपलब्ध कराया जाये, कोषागार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों से बिल पास कराने के नाम पर अवैध धन वसूली न की जाये, सफाई कर्मचारियों को छठवें वेतन आयोग का एरियर दिलाया जाये, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी में सफाई कर्मचारियों के बकाया सभी बिलों का भुगतान किया जाये। इस दौरान अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'