इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
लाठी, डंडों व सब्बल से तोड़ा युवक का ताला
युवक व उसके परिजनों पर हुए हमलावर, दंबगो में नही है पुलिस का खौफ
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी एक युवक के घर पर एक नामजद दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर उपद्रव किया है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि उक्त दबंग रात भर उपद्रव करते हुए उसके घर पर हमलावर हो गए। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। मोहल्ला पिसनारी स्थित राम जानकी मंदिर के समीप निवास करने वाले बृजेश कुमार पुत्र धन सिंह कोतवाली पुलिस को दिए पत्र में बताया कि बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे मोहल्ले का ही एक दबंग उसके घर पर आ गया और गाली गलौज करते हुए घर के दरवाजों पर लातों से प्रहार करने लगा। जब पीडि़त ने इसका विरोध किया तो युवक आग बबूला हो गया और अपने साथियों को लेकर आ गया। पीडि़त ने इसकी शिकायत डायल 112 पर की, पुलिस को आता देख युवक दबंग अपने साथियों के साथ मौका पाकर भाग गया। पुलिस के जाने के बाद दबंग अपने साथियों के साथ लाठी, सब्बल, हथौड़ा व डंडों से लैस होकर आ गया और गेटों पर प्रहार करने लगा। साथ ही पीडि़त के घर का ताला तोड़ दिया और वह घर पर हमलावर हो गया। जिसके बाद पीडि़त ने फिर से डायल 112 पर सूचना दी। जिस पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जायजा लिया। परंतु उक्त दबंग मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पीडि़त ने बताया कि इसके बाद उक्त सभी दबंग गुरुवार की सुबह करीब 5.30 फिर से आए और पीडि़त व पीडि़त के परिवाजनों पर हमलावर हो गए। चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोगों ने आकर किसी तरह बीच-बचाव किया। जिस पर दबंग जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए साथी रिपोर्ट करने पर देख लेने की भी धमकी दे डाली। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग गुंडे व आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं जो आये दिन अपने साथियों के साथ मिलकर मोहल्ले में उपद्रव व गुंडागर्दी अवैध रुपये की मांग करने के साथ ही भय का माहौल पैदा करें रहते हैं, जिससे मोहल्ले वाले काफी परेशान रहते हैं। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Today Warta