देश

national

मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 200 के पार सीट जीतने का लक्ष्य

الأحد، 18 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



कटनी। भाजपा कार्यसमिति की बैठक का प्रथम सत्र समाप्त हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अब तक के हुए मंथन को लेकर मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि बैठक के प्रथम सत्र में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई है। जिसमें प्रमुख रुप से अगली बार 200 पार और गुजरात मॉडल के आधार पर प्रत्येक बूथ में 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य तय काम करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा पेशा एक्ट लागू करने को लेकर चर्चा की गई है। बरगवां में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के प्रथम सत्र की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम गीत के साथ शुरू हुआ। बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले 1962 की जंग राहुल गांधी याद करें। राजीव गांधी के समय भारत को पिद्दी पिद्दी से देश डराते थे। लेकिन आज किसी की भी हिम्मत नहीं है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरली धर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, हितानन्द शर्मा, कविता पाटीदार, ओमप्रकाश धुर्वे, जयभान सिंह पवैया, फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'