देश

national

प्रदेश में खुलेगा फ्री हार्ट सर्जरी हॉस्पिटल

الاثنين، 5 ديسمبر 2022

/ by Today Warta

  


भोपाल ।( प्रदेश ब्यूरो )जो लोग हार्ट से संबंधित बीमारियों से परेशान है उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है प्रदेश में जल्द ही नि:शुल्क हार्ट सर्जरी हॉस्पिटल खुलने वाला है इस अस्पताल में दिल की बीमारियों से पीडि़त लोगों का फ्री में इलाज होगा साथ ही जरूरत पडऩे पर उनका ऑपरेशन भी किया जाएगा। आईये जानते हैं किस शहर में ये हॉस्पिटल खुलने जा रहा है। श्री सत्य सांई सेवा संगठन के प्रयास से इंदौर शहर में नि:शुल्क हार्ट सर्जरी के लिए अस्पताल स्थापित करने का संकल्प लिया जा चुका है। इस संकल्प के अंतर्गत करीब 6 माह से सत्य सांई विद्या विहार इंदौर के परिसर में हार्ट की बीमारी वाले बच्चों के लिए ओपीडी आरंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त समय-समय पर इंदौर में बड़े लोगों की हॉर्ट सर्जरी हेतु कैंप आयोजित किए जाते हैं। गत तीन वर्षों से बीमार व्यक्तियों का चयन कर राजकोट के अस्पताल में नि:शुल्क सर्जरी हेतु भेजा जा रहा है इससे अब तक लगभग 280 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। स्थान चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही शीघ्र ही इंदौर में नि:शुल्क ह्रदय रोग निवारण की सुविधा आरंभ की जाने वाली है। इसी तरह शैक्षणिक संस्थाओं में इंदौर के सत्य सांई विद्या विहार के अलावा रतलाम शहर में भी अगले वर्ष से सेकेंडरी स्कूल प्रस्तावित है। शहर के अन्य कई स्कूलों में भी समिति की महिला सदस्यों द्वारा मानव मूल्यों की शिक्षा हेतु बाल विकास की कक्षाएं सप्ताह में एक दिन संचालित की जाती हैं जिसमें अध्यात्मिक ज्ञान से उनका परिचय कराया जाता है। साथ ही शहर की अलग-अलग विभिन्न कॉलोनियों में मूल्य आधारित कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। प्रति रविवार को नारायण सेवा का आयोजन सांई अन्नपूर्णा गुमाश्ता नगर दस्तूर गार्डन के पीछे किया जाता है जिसमें करीब ढाई सौ से अधिक लोग हर बार भोजन करते हैं। यह सब कार्य सेवाभावी लोग संभालते हैं।

शहर के लोगों को होगा बड़ा फायदा

दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए बहुत अधिक खर्च होता है और सरकारी अस्पतालों पर अधिक लोड की वजह से जरूरतमंद लोग प्राइवेट में इलाज भी नहीं करवा पाते हैं। ऐसी परिस्थितियों के बीच में शहर के लोगों के लिए यह अस्पताल का मिलना एक बड़ी जरूरत के पूरा होने जैसा होगा। संस्था के द्वारा देश के विभिन्न जिलों में इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं। इंदौर में संगठन द्वारा ब्लड बैंक सुविधा 64 महावीर नगर कनाडिय़ा रोड पर संचालित की जाती है जहां से जरूरतमंद लोगों को निम्न शुल्क पर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इंदौर के ही कैंसर अस्पताल में गरीब लोगों के लिए प्रति बुधवार और शनिवार को सायंकाल भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शहर के सबसे बड़े एम. वाय. अस्पताल में गरीबों के लिए गर्म दूध वितरण की सेवा कई वर्षों से समिति सेवार्थियों द्वारा नि:शुल्क की जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'