देश

national

एम पी में अजूबा! बिना हाथ के बच्ची ने लिया जन्म, बनी चर्चा का विषय, परिजन बोले- भगवान ने जैसा दिया हम उसमें खुश हैं

الاثنين، 5 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



डॉक्टर बोले- लाखों में एक ऐसा केस आता है 

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में अजूबा से कम नहीं हुआ है. यहां बिना हाथ वाली एक बच्ची ने जन्म लिया है. जिससे यह बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है. डॉक्टर का कहना है कि लाखों में एक ऐसा केस आता है. परिजन ने कहा कि भगवान ने जैसा दिया हम उसमें खुश है। दरअसल पलसूद नगर के पास उपला स्वास्थ्य केंद्र में एक दिसंबर को महिला किरण ने नॉर्मल डिलीवरी से नवजात बच्ची को जन्म दिया है. देखते ही देखते यह बच्ची लोगों में जन चर्चा का विषय बन गई. इस बच्ची के दोनों हाथ नहीं है. जैसे ही खबर क्षेत्र में फैली बच्ची को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं. उपला स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुनील सोलंकी का कहना है कि लाखों में ऐसा एक केस सामने आता है. यह डिलीवरी के समय किसी इंफेक्शन या फिर अनुवांशिक कारणों से भी ऐसा हो सकता है.

बच्ची के पिता नितेश भगवान का शुक्र अदा करते हुए कहते हैं कि भगवान ने जैसा दिया उसमें हम खुश हैं. वो बताते हैं कि बच्ची को लेकर लोगों के फोन भी लगातार आ रहे हैं. हाल-चाल भी जान रहे हैं. कई लोग बच्ची को देखने भी आ रहे हैं. जन्म से ही नवजात के दोनों हाथ नहीं होने के चलते बच्ची को लेकर चर्चा गर्म है. इस पर लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं. डॉक्टरों का मानना है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसका वजन 2 किलो 800 ग्राम है. बता दें कि दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनके दोनों हाथ या पैर नहीं है.

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'