देश

national

कड़ाके की ठंड से कांप रहा उत्तर भारत

الخميس، 29 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



दिल्ली उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान समेत कई हिस्सों में सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को ठंड और कोहरे से थोड़ी राहत है । मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में कोहरे से थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर से फिर से शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।  कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी में बुधवार को धूप खिलने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। दिल्ली-एनसीआर में नए साल की शुरूआत के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है।

नये साल से दिल्ली  में कड़ाके की सर्दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 48 घंटे तक लोगों को घने कोहरे और शीत लहर से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन  31 दिसंबर से घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप फिर बढ़ेगा। नए साल के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'