देश

national

घर के बाहर खेलने गए बच्चे का सेफ्टी टैंक में मिला शव, परिजनो ने नही कराया पोस्टमार्टम

الثلاثاء، 17 يناير 2023

/ by Today Warta



उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में एक मासूम घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह घर के बाहर खुले पड़े शौचालय के टैंक में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ बांगरमऊ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इंकार कर दिया। आसीवन क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला कंजे चौराहा निवासी मुशीर खान की बेटी यासमीन पत्नी अनीस निवासी औरेया 25 दिसंबर को पांच वर्षीय पुत्र हम्माद के साथ मायके आई थी। देर शाम हम्माद पड़ोस में खेलते समय लापता हो गया। उसका पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ पंकज सिंह और एसओ अखिलेश तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसी बीच एक ग्रामीण ने पड़ोस के शादाब के प्लांट में बने सीवर टैंक में बच्चे के गिरने के शक में पानी निकालने की बात कही। पंपिंग सेट से पानी को बाहर निकाला गया तो मासूम को देख सभी कांप उठे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'