देश

national

झलवा में गैस जलाने पर धमाका, कमरे की छत उडी

الجمعة، 20 يناير 2023

/ by Today Warta



महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज। झलवा में इंडियन ऑयल प्लांट के सामने शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थिति में गैस जलाने पर जोरदार धमाका हुआ और कमरे की छत उड़ गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड व फॉरेंसिक टीम न पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि झलवा के रहने वाले उत्तम पटेल की पत्नी सुदामा शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे किचन में गई। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। कमरे की छत उड़ गई और आग लगने सेमहिला झुलस गई। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सुदामा के पति उत्तम पटेल आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और जान बचाई। सुदामा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी धूमनगंज ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की जा रही है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'