प्रयागराज। नए साल के पहले दिन से ठंड में ठिठुरते लोगों मंगलवार दोपहर धूप निकलने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि हल्की धूप खिलने के बाद भी ठंड हवा से शहरवासी दिन में कांपते रहे।मौसम विभाग का कहना है कि दिन के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी है। धूप खिलने से दिन में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा और घने बादलों के हटने से धूप निकली है। मंगलवार सुबह 11 बजे दिन का तापमान अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Today Warta