प्रदीप पाल
बदायूँ । बिसौली कोतवाली से आरोपी हुआ फरार यौन उत्पीडन का आरोपी आशीष कस्बा वजीरगंज निवासी था । आरोपी के भागने के बाद बिसौली कोतवाली में हड़कंप मच गया । टैम्पो में बैठकर घर लोट रही छात्रा से छेडछाड का मामले में आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की कार्यवाही की गई । शनिवार बीती रात आरोपी को पीडित के परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद भागे हुए आरोपी को हिरासत में लिया । एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा कोतवाली बिसौली पहुँचे । आरोपी के भागने पर मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है ।

Today Warta