देश

national

धूमधाम से मनाया गया मकर संक्राति पर्व

الأحد، 15 يناير 2023

/ by Today Warta



प्रदीप पाल

वदायूं । मकर संक्रांति का पर्व रविवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। देर शाम तक शहर के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने भगवान का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दिन दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में लोगों ने तिल, गुड़, चावल और अन्न आदि का दान किया। कस्बा वजीरगंज एवं सैदपुर नगर में  जगह-जगह पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र मे भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही शुभ काम भी शुरू हो जाएंगे। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान करने और खिचड़ी व तिल का दान करने से सारे पाप कट जाते हैं। ऐसे में जगह-जगह भंडारे लगाए गए व गरीबों को गर्म कपड़े व कंबल दान दिए गए। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इसी दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण हो जाता है। संक्रांति के पर्व पर दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। खासकर तिल से बनी खाद्य सामग्री का। ऐसे में लोगों ने मूंगफली, तिल की गज्जक, लड्डू, रेवडी और खिचड़ी वितरित की।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'