देश

national

अखंड रामायण के पाठ का समापन पर विशाल भंडारी का आयोजन

الأحد، 22 يناير 2023

/ by Today Warta



प्रदीप पाल

वदायूँ ।ब्लॉक क्षेत्र के गांव हतरा में चल रहे अखंड रामायण के पाठ का समापन भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव हतरा में शेर बाबा मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया ।कथावाचक ने बताया भगवान हमारे आदर्श है। हमें उन्होंने जीवन के मूल्यों को सिखाया है। उन्होंने बताया कि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो लेकिन व्यक्ति को उसका सामना करना चाहिए। सभी को अपने भाग्य के अनुसार ही कर्म करने पड़ते है। इस दौरान महिलाओं ने कीर्तन करते हुए राम का गुणगान किया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, मा ० विपिन कुमार, मलखान सिंह , सूरज पाल वेद प्रकाश , राजवीर , प्यारेलाल , रामेश्वर दयाल , भगवानदास, महेश पाल , सोनू मौर्य दिनेश पाल गुप्ता द्वारिका प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'