देश

national

प्रीतम नगर के मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

السبت، 28 يناير 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज :  प्रीतम नगर दुर्गा पूजा पार्क के पास एक रिहायशी एचआईजी मकान में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तत्‍काल इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। कुछ ही देर में वहां दमकल की गाडि़यां पहुंच गईं। फायर कर्मियों ने आग पर काबू तो पा‍ लिया लेकिन इस बीच घर में रखा  सामान जल गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।  प्रीतम नगर के एचआईजी नंबर 133 में अजीत सिंह चौधरी और सर्वेश कुमार राय रहते हैं। उनके मकान में शुक्रवार की लगभग सुबह 11:30 बजे  अचानक आग लग गई। आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया था। इसकी सूचना क्षेत्रीय पार्षद सरदार अमरजीत सिंह ने फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस के घटना नियंत्रक अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम और सिविल डिफेंस की टीम अपने पोस्ट वार्डन आनंद राय और सेक्टर वार्डन शुभम कुशवाहा के साथ मौके पर पहुंचे।  लगभग 2 घंटा रेस्क्यू करने के बाद आग पर काबू  लिया गया। लेकिन अजीत सिंह चौधरी और सर्वेश कुमार राय के डाक्यूमेंट्स, लैपटॉप और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'