राजीव कुमार जैन रानू
बानपुर/ललितपुर। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे,अभियान मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बानपुर पुलिस महिला बीट ने कस्बे के विभिन्न मंदिरों,बाजार, स्कूलों,बस स्टैंड इत्यादि स्थलों पर भ्रमण कर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके सुरक्षा व सहायता हेतु बताया कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं।ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।एवं थाने में स्थापित महिला हेल्प डेक्स के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक करने के लिए पम्पलेट वितरण किए व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए।

Today Warta