देश

national

अभ्युदय योजना से निशुल्क कोचिंग संचालित

الثلاثاء، 3 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार अवस्थी ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर में नि:शुल्क कोचिंग संचालित है। उक्त कोचिंग में यू.पी.एस.सी., जे.ई.ई., नीट एवं एन.डी.ए./सी.डी.एस. की कक्षाओं में विषय विशेषज्ञों के द्वारा अध्यापन किया जाता है। अत: जनपद ललितपुर में यू.पी.एस.सी., जे.ई.ई., नीट एवं एन.डी.ए./सी.डी.एस. की तैयारी करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत संचालित उक्त कोचिंग में प्रवेश हेतु प्रधानाचार्य/कोर्स कॉर्डीनेटर राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर से सम्पर्क करें। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'