देश

national

फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

الخميس، 19 يناير 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। दही चौकी के पास फैक्ट्री से घर जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर युवक को जिला अस्पताल भेजा गया जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को फैक्ट्री गेट के बाहर रख दिया और  मुआवजे की मांग करने लगे। आप को बता दे कि दही थाना उद्योग क्षेत्र के सुपर हाउस की गारमेंट प्लांट में मृतक योगेंद्र सिंह 40 पुत्र गुलाब सिंह  काम कर घर लौट रहा था तभी पुरवा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने फ़ैक्ट्री के बाहर शव रख कर मुआवज़े की मांग करने पर मृतक की पत्नी को 3 लाख रुपए व पत्नी को नौकरी देने की बात पर दोनों पक्ष में आपसी समझौता हुआ है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'