देश

national

चौकी पुलिस ने चचेरे भाइयों को कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा

الاثنين، 30 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

पीड़ित की मां ने एसपी से शिकायत कर की उठाई कार्रवाई की मांग

कौशाम्बी। पिपरी के लोधौर चैकी अंतर्गत सेंवथा गांव के चचेरे भाइयों को चैकी पुलिस ने थाना के हवालात में बंद कर पीट दिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में उनका चालान कर न्यायालय भेज दिया। जमानत से छूटने के बाद पीड़ितों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। सोमवार को मां के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ितों ने मामले की तहरीर एसपी को देते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। सेंवथा निवासी गीता देवी पत्नी हंसराज ने बताया कि 27 दिसंबर 1997 को उनके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर गांव में ही एक जमीन खरीदी थी। वह इस जमीन पर काबिज भी हैं। अब परिवार के ही लोग उस जमीन पर अकेले ही जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी शिकायत उसने एसडीएम के साथ-साथ पुलिस से की थी। एसडीएम के निर्देश पर 28 जनवरी को लोधौर चैकी पुलिस जांच करने के लिए मौके पर पहुंची थी। गीता के अनुसार चैकी प्रभारी शैलेंद्र प्रजापति उनके बेटे राहुल उर्फ गोलू व भतीजे अमित को पकड़कर थाना ले गई। रात भर थाने में बंद रखने के बाद दूसरे दिन दोनों की लाठियों और बेल्ट से पिटाई की। महिला का आरोप है कि विपक्षियों से हम दर्दी दिखाते हुए पुलिस ने उनके बेटों के साथ बर्बरता की गई है। इसके बाद दोनों का शांतभंग में चालान कर दिया। महिला का आरोप है कि एसडीएम कोर्ट ले जाते समय बृजेश नामक सिपाही ने भी पीड़ितों से ही गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए रुपयों की मांग की। नहीं देने पर रास्ते भर गाली गलौज किया गया। सोमवार को पिटाई से घायल चचेरे भाइयों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच चायल प्रभारी सीओ अवधेश विश्वकर्मा को सौंप दी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'