देश

national

दहेज में मांगा तीन लाख रुपए,केस दर्ज

الثلاثاء، 31 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के हटवा रामपुर मढूकी गांव निवासी सोमवती देवी पत्नी मूलचंद ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी प्रकाश त्रिपाठी पुत्र राम दुलारे और रामू त्रिपाठी पुत्र राम दुलारे के यहां उनकी लड़की का विवाह हुआ था,जिससे दहेज के लोभियो ने पुत्री से दहेज में 3 लाख की मांग की। पुत्री के मना कर देने पर दहेज के लोभियों ने गाली गुप्ता कर मारपीट पर कर चोटहिल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी,साथ ही साथ गर्भ में पल रहा गर्भ को गर्भपात करा दिया,भुक्तभोगी ने करारी थाने में आरोपियों के विरुद्ध दहेज प्रथा के एक्ट में लिखित तहरीर दी। करारी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दहेज प्रथा के एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'