देश

national

पतंग लूटने के दौरान यमुना में डूबे बच्चे का शव 16 घंटे बाद मिला

الاثنين، 2 يناير 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज: थाना करैली क्षेत्र अंतर्गत स्थित  समिया माई मंदिर के पास यमुना नदी में पतंग लूटने के दौरान डूबे 10 वर्षीय बालक शव 16 घंटे बाद सोमवार सुबह मिला। साल के पहले दिन ही  गुटका निषाद पुत्र अनिल निषाद की डूबने की खबर से बक्सी मोड़ा गांव में मातम का माहोल पसार गया था।  पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर स्थानीय मछुआरों को लगाकर काफी देर तक बालक को ढूंढने का प्रयास किया।  ठंड और अंधेरे के कारण काफी देर रात बीत जाने के बाद लोग निराश होकर घर वापस लौट गए।  अगले ही दिन सुबह 4 से ही फिर कोशिश शुरू हुई। लगभग 8:30 बजे शव मिला।  बच्चे की मौत की पुष्टि होने पर गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने ननिहाल आया था। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'